Breaking News

सावन विशेष | पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, मंदिरों में जलाभिषेक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सावन माह की पहली सोमवारी पर सारण जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा और गंडक के पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

VIPS
विज्ञापन

इसी प्रकार धर्मनाथ धनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर शिव भक्ति के भजनों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।

वहीं शिलहौरी शिव मंदिर सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। महिलाओं, युवाओं और कांवड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कई श्रद्धालु निकटवर्ती नदियों से जल लेकर पैदल मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का अभिषेक किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसरों में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और पेयजल का वितरण भी किया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सावन की पहली सोमवारी पर पूरे सारण जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें