Breaking News

छपरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, लोगों की बिगड़ी तबीयत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 05 जून (हि.स.)। शहर के मुफ़स्सिल था क्षेत्र के साढ़ा बाजार समिति के पास स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार देर ररत अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव होते ही आस-पास के घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से निकलकर सड़कों पर भागने लगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक जहरीली गैस के प्रभाव से अचानक लोगों की आंखों में तेज जलन, घबराहट और उल्टियां शुरू हो गईं। कई महिलाओं की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम नितेश कुमार ने बताया कि अमोनियम गैस का रिसाव हुआ है। स्थिति को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पानी में विशेष केमिकल मिलाकर लगातार छिड़काव कर रही है।

अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि यहाँ सुरक्षा मानकों में भारी कमी थी। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अभी भी निगरानी बरती जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें