Breaking News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य वार्षिक कार्यशाला सम्पन्न, शिक्षण कौशल व डिजिटलाइजेशन पर जोर

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आचार्य वार्षिक कार्यशाला का आज समापन हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यशाला के प्रथम सत्र का उद्घाटन विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

SHARDA
विज्ञापन

विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम ने संबोधित करते हुए कहा कि हम शिक्षकों को विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण करना, संस्कारित करना तथा हुनर योग्य बनाने की जिम्मेदारी का अभ्यास करते रहने की आवश्यकता है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

तृतीय सत्र को प्रो० डॉ अमरनाथ प्रसाद (अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ) ने शिक्षण कौशल पर प्रकाश डाला।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा आचार्य बंधु भगिनी के साथ तीन दिनों तक विद्यालय व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विज्ञान को अध्यात्म एवं समाज से जोड़ने के कार्यों एवं शैक्षणिक कार्यों को डिजिटलाइजेशन तथा अन्य कार्यों पर मंथन करते हुए वार्षिक योजना तैयार किया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम शिक्षकों को कक्षा कक्ष में जाने के पहले पाठ योजना अवश्य तैयार करके अपने साथ टॉपिक से संबंधित चार्ट/ टीएलएम /प्रोजेक्ट /अन्य शिक्षण सामग्री को ले जाना अति आवश्यक है। ताकि बच्चों का मस्तिष्क मनोवैज्ञानिक से तर्कात्मक विकास की ओर अग्रसर हो सके। अंत में शांति मंत्र के द्वारा तीन दिवसीय आचार्य वार्षिक कार्यशाला का समापन हो गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद उपस्थित थे। विद्यालय के आचार्य बंधु, भगिनी राजेश पाठक, राजेश कुमार, मणि भूषण, आशुतोष चौधरी, जयप्रकाश द्विवेदी, पंकज कुमार, दिलीप पति, दर्शना सिंह, रिचा गुप्ता, नीलू, प्राची, गीतांजलि, स्वाति अन्य आचार्य बंधु भगिनी एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें