Breaking News

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर–कोलकाता विशेष ट्रेन का संचालन

3 Min Read

वाराणसी: ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था करते हुए 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कप्तानगंज एवं थावे मार्ग के रास्ते कुल दो फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष ट्रेन गोमती नगर से 22 एवं 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को तथा कोलकाता से 23 एवं 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 एवं 29 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को गोमती नगर से 08.40 बजे प्रस्थान कर गोंडा से 10.37 बजे, बस्ती से 12.05 बजे, गोरखपुर से 13.45 बजे, कप्तानगंज से 14.55 बजे, पडरौना से 15.32 बजे, तमकुही रोड से 16.27 बजे, थावे से 18.40 बजे, दिघवा दुबौली से 19.42 बजे, मशरख से 20.15 बजे, मढ़ौरा से 20.50 बजे, हाजीपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.12 बजे, बरौनी से 01.55 बजे, झाझा से 04.45 बजे, जसीडीह से 05.30 बजे, मधुपुर से 05.57 बजे, चित्तरंजन से 06.50 बजे, आसनसोल से 07.55 बजे, दुर्गापुर से 08.42 बजे, बर्द्धमान से 10.15 बजे, बैण्डेल से 11.20 बजे तथा नैहाटी से 12.02 बजे छूटकर कोलकाता 13.10 बजे पहुँचेगी।

DOON
विज्ञापन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05063 कोलकाता-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 दिन बृहस्पतिवार को कोलकाता से 15.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 16.20 बजे, बैण्डेल से 16.54 बजे, बर्द्धमान से 18.12 बजे, दुर्गापुर से 19.12 बजे, आसनसोल से 20.35 बजे, चित्तरंजन से 20.59 बजे, मधुपुर से 21.55 बजे, जसीडीह से 22.32 बजे, झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 02.40 बजे, शाहपुर पटोरी से 05.57 बजे, हाजीपुर से 07.00 बजे, मढ़ौरा से 08.27 बजे, मशरख से 08.52 बजे, दिघवा दुबौली से 09.17 बजे, थावे से 10.50 बजे, तमकुही रोड से 11.32 बजे, पडरौना से 12.02 बजे, कप्तानगंज से 12.50 बजे, गोरखपुर से 14.05 बजे, बस्ती से 15.02 बजे तथा गोंडा से 16.17 बजे छूटकर गोमती नगर 18.30 बजे पहुँचेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रेल प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें