Breaking News

होली को लेकर गोंदिया से छपरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

2 Min Read

वाराणसी/छपरा: होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी वाया वाराणसी, गाजीपुर, बलिया का संचलन गोंदिया से 02 मार्च, 2026 को तथा छपरा से 04 मार्च, 2026 को किया जायेगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया-छपरा होली विशेष गाड़ी 02 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ से 18.02 बजे, राजनांदगांव से 18.28 बजे, दुर्ग से 19.25 बजे, रायपुर से 20.10 बजे, भाटापारा से 20.57 बजे, उस्लापुर से 22.25 बजे, पेन्ड्रा रोड से 23.43 बजे, दूसरे दिन अनूपपुर से 00.22 बजे, शहडोल से 00.57 बजे, उमरिया से 02.10 बजे, कटनी से 04.45 बजे, सतना से 06.10 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे, प्रयागराज छिवकी 10.55 बजे, चुनार से 12.02 बजे, वाराणसी जं. से 17.15 बजे, जौनपुर से 19.00 बजे, केराकत से 19.42 बजे, औंड़िहार से 20.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.00 बजे, बलिया से 22.10 बजे, रेवती से 22.52 बजे, बकुल्हा से 23.34 बजे छूटकर तीसरे दिन छपरा 00.45 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 08866 छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी 04 मार्च, 2026 को छपरा से 04.45 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 05.20 बजे, रेवती से 05.54 बजे, बलिया से 06.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.50 बजे, औंड़िहार से 08.45 बजे, केराकत से 09.40 बजे, जौनपुर से 10.35 बजे, वाराणसी जं. से 13.00 बजे, चुनार से 16.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 18.35 बजे, मानिकपुर से 20.32 बजे, सतना से 21.20 बजे, कटनी से 23.00 बजे, दूसरे दिन उमरिया से 00.45 बजे, शहडोल से 01.54 बजे, अनूपपुर से 02.38 बजे, पेन्ड्रा रोड से 03.20 बजे, उस्लापुर से 05.25 बजे, भाटापारा से 06.10 बजे, रायपुर से 07.20 बजे, दुर्ग से 08.15 बजे, राजनांदगांव से 08.40 बजे तथा डोंगरगढ़ से 09.06 बजे छूटकर गोंदिया 11.00 बजे पहुँचेगी।

DOON
विज्ञापन

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें