Breaking News

राजेंद्र कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: राजेंद्र कॉलेज, छपरा में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर संगठित करना, उनके योगदान को स्मरण करना तथा संस्थान की प्रगति में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदय शंकर पांडे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पूर्ववर्ती छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के समग्र विकास में पूर्व छात्रों के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उन्हें संस्थान की उन्नति का सहभागी बनने का आह्वान किया।

SHARDA
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राजेंद्र कॉलेज ने समाज को अनेक प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों और युवा शक्ति के सशक्तिकरण पर बल देते हुए महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, सवर्ण आयोग, बिहार ने शिक्षा को सामाजिक समरसता और प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र अपने अनुभव, ज्ञान और संसाधनों के माध्यम से संस्थान और समाज को सशक्त बना सकते हैं। स्वयं को कॉलेज का पूर्व छात्र बताते हुए उन्होंने इसे अपना “मंदिर” बताया और कहा कि प्रारंभ से ही कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के हितों के लिए वे निरंतर संघर्षरत रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने उल्लेख किया कि महाविद्यालय के विकास हेतु न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। वर्तमान में इसी बजट से नए भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रो. अभय प्रताप एवं प्रो. लालबाबू यादव ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन को आपसी संवाद, सहयोग और संस्थागत मजबूती का सशक्त माध्यम बताया। अवधेश कुमार मिश्रा, राजीव रंजन शर्मा, ज्ञानेश वर्मा एवं सुरेश कुमार चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कॉलेज की पत्रिका राका, डॉ. संजय कुमार की पुस्तक तथा डॉ. नीलांबरी गुप्ता लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मंच संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा, मंच व्यवस्था डॉ. ज्योति कुमारी और डॉ. बी एस साहू द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें