⚡
Breaking News

शांता कुमार की केंद्र सरकार से क्रीमीलेयर को आरक्षण के दायरे से बाहर करने के लिए नियम बनाने की मांग

3 Min Read

शिमला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्र सरकार और विपक्ष से मांग की है कि आरक्षित जातियों के गरीब परिवारों को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जल्द नियम बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय भी कई बार आरक्षित वर्गों में क्रीमीलेयर यानी संपन्न लोगों को आरक्षण के लाभ से बाहर करने की बात कह चुका है। इसके बावजूद इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

शांता कुमार ने वीरवार को एक बयान में कहा कि देश में कई वर्षों से आरक्षित जातियों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इन सुविधाओं का अधिक लाभ उन्हीं जातियों के प्रभावशाली और संपन्न लोग उठा रहे हैं। दूसरी ओर, उन्हीं जातियों के कई परिवार आज भी भयंकर गरीबी में जीवन जीने को मजबूर हैं।

j alankar
विज्ञापन

उन्होंने एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि एक परिवार में पति-पत्नी दोनों आईएएस अधिकारी बन गए, लेकिन उनके बेटे को भी आरक्षण का लाभ मिल गया। जबकि उसी गांव में संबंधित जाति के कई गरीब परिवार मौजूद थे। यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा।

DOON
विज्ञापन

शांता कुमार के अनुसार इस मामले में न्यायालय ने भी हैरानी जताई और केंद्र सरकार से आरक्षित वर्गों के संपन्न लोगों को आरक्षण के लाभ से बाहर करने के संबंध में सवाल उठाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से इस विषय पर बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने क्रीमीलेयर को बाहर करने की व्यवस्था न होने की बात कही है। यह समझ से परे है कि सरकार इस दिशा में नियमों में बदलाव क्यों नहीं करती।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

शांता कुमार ने स्पष्ट किया कि वह आरक्षण की सुविधा किसी दूसरे वर्ग को देने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि आरक्षण का लाभ संबंधित आरक्षित जातियों के उन जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, जिन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार को आरक्षण का लाभ मिलने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है, तो अगली बार उसी परिवार के बजाय उस जाति के अन्य गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आरक्षण का वास्तविक उद्देश्य समाज के वंचित और गरीब लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। यदि आरक्षण का लाभ सबसे पहले जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई होती, तो अब तक आरक्षित जातियों में गरीबी दूर करने की दिशा में अधिक प्रभावी परिणाम सामने आ सकते थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕