Breaking News

विवाह के लग्न को लेकर छपरा मे होटल और बैंक्वेट हॉल बुक

3 Min Read

छपरा: विवाह के लग्न को लेकर छपरा के 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक हो गए है। बैंक्वेट हॉल और होटलों की बुकिंग तेज हो गई है। लग्न के शुभ दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल और होटल बुक हो चुकी हैं। बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में काफी कम लग्न दिवस है। इस कारण से बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। शुभलग्न के दिवस में बुकिंग लेने के लिए होटलों और बैंक्वेट हॉल में काफी इन्क्वायरी आ रही है। नवंबर-दिसंबर के लग्न दिवस में छपरा के 80 प्रतिशत से ज्यादा बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाएं बुक हो चुके हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ी रौनक, देर रात तक खरीदारी

विवाह नजदीक आते ही शहर के जेवर और कपड़ा दुकानों में खरीदारी शुरू हो गई। लोग अपने जरूरत के सामानों को देर तक खरीदने में लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि 2025 में लग्न दिवस कम हैं, फिर भी खरीदारी काफी बढ़ी हुई है।

DOON
विज्ञापन

दो दिन बाद 18 नवंबर से शहनाइयां बजने लगेंगी

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आचार्य मनोज पांडेय ने रविवार को बताया कि इस वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में सिर्फ 13 विवाह लग्न दिवस हैं। वहीं, अगले वर्ष के जुलाई तक 75 लग्न दिवस हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नवंबर-2025 से जुलाई-2026 तक लग्न

नवंबर : 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 दिसंबर : 01, 04, 05, 06 फरवरी: 04, 05, 06, 07, 08, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26 मार्च: 02, 04,05, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 अप्रैल: 20, 21, 26, 27, 28, 29, 30 मई: 03, 04, 05, 06, 07, 08, 12, 13, 14 जून: 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 जुलाई: 01, 06, 07, 08, 11

विवाह के सबसे अच्छे मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 22. नवंबर, 23,24 व 29 नवंबर,4 और 5 दिसंबर, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 9 मार्च, 10 मार्च व 14 मार्च विवाह के सबसे अच्छे मुहूर्त हैं। पंडित द्वारिका नाथ तिवारी ने कहा कि शादी के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है। रवि गुरु का संयोग सिद्धिदायक और शुभफलदायी होते हैं। इन तिथियों पर शादी-विवाह को बेहद शुभ माना गया है।

18 नवंबर को सोम प्रदोष होने से इस दिन शुभ लग्न

पंडित द्वारिका नाथ तिवारी ने कहा कि 18 नवंबर को प्रातः 06:12 बजे से 08:33 बजे तक शुभ लग्न है। रात्रि 01:21 मिनट के बाद मृत्यु बाण योग हो जाएगा। इसलिए इसके पूर्व ही विवाह में सिंदूर दान और कन्या दान कर लेना चाहिए। शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बड़ा महत्वपूर्ण होता है। वैवाहिक बंधन को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है। इसलिए इसमें शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें