Chhapra: सारण पुलिस ने भगवान बाजार थाना अंतर्गत ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया है। मिली जानकारी के अनुसार पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, भगवान बाजार थाना द्वारा प्रतिवेदित रिपोर्ट के अनुसार दिनांक-18.11.2025 को प्राप्त सूचना पर डायल-112 में तैनात कर्मियों की जाँच की गई। Breath Analyzer जाँच में ERV-2 में तैनात ERV-38+39 में तैनात स०अ०नि० शिवनारायण साह का एल्कोहॉल स्तर 23 mg/100 ml पाया गया। तत्पश्चात उनका Blood एवं Urine Sample चिकित्सकीय टीम द्वारा एकत्र कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया तथा उनके विरुद्ध सनहा दर्ज किया गया। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण पूर्ण शराबबंदी के बावजूद स०अ०नि० शिवनारायण साह द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर नशे की अवस्था में कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना पुलिस की कार्य संस्कृति के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का द्योतक है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस उक्त कृत्य के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा स०अ०नि० शिवनारायण साह को दिनांक-18.11.2025 से तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें आदेशित किया गया है कि वे 05 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें, अन्यथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण पुलिस ने भगवान बाजार थाना अंतर्गत ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, भगवान बाजार थाना द्वारा प्रतिवेदित रिपोर्ट के अनुसार दिनांक-18.11.2025 को प्राप्त सूचना पर डायल-112 में तैनात कर्मियों की जाँच की गई। Breath Analyzer जाँच में ERV-2 में तैनात ERV-38+39 में तैनात स०अ०नि० शिवनारायण साह का एल्कोहॉल स्तर 23 mg/100 ml पाया गया। तत्पश्चात उनका Blood एवं Urine Sample चिकित्सकीय टीम द्वारा एकत्र कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया तथा उनके विरुद्ध सनहा दर्ज किया गया।
पूर्ण शराबबंदी के बावजूद स०अ०नि० शिवनारायण साह द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर नशे की अवस्था में कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना पुलिस की कार्य संस्कृति के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का द्योतक है।
उक्त कृत्य के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा स०अ०नि० शिवनारायण साह को दिनांक-18.11.2025 से तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें आदेशित किया गया है कि वे 05 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें, अन्यथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई स्वतः प्रारंभ कर दी जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ