⚡
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार प्रभात किरण हिमांशु की पुस्तक सुकुरती का हुआ विमोचन

3 Min Read

Chhapra: शारदीय नवरात्र की सप्तमी के पावन अवसर पर शहर के शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात किरण हिमांशु द्वारा रचित पुस्तक ‘सुकुरती… एक अनोखा संबंध’ का विमोचन किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुस्तक का विमोचन शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूलकी सचिव प्रीति सिंह, सिस्टर ज्योति, वरिष्ठ समाजसेवी इंदु प्रसाद, अर्चना श्रीवास्तव, रश्मि बाला व पंखुड़ी श्री ने संयुक्त रूप से किया।

j alankar
विज्ञापन

पुस्तक में इंसान और एक बेजुबान जीव के बीच बने आत्मीय, निश्छल और संवेदनशील रिश्ते को केंद्र में रखा गया है।

DOON
विज्ञापन

पुस्तक के लेखक प्रभात किरण हिमांशु ने कहा कि ‘सुकुरती… एक अनोखा संबंध’ महज पन्नों और स्याही का संग्रह नहीं, बल्कि एक बेजुबान जीव और इंसान के बीच विकसित हुए प्रेम, विश्वास और आत्मीयता की जीवंत दास्तान है। उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम और संवेदना की कोई भाषा नहीं होती। इन्हें शब्दों से अधिक हृदय से महसूस किया जाता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंदु प्रसाद ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की रुचि लेखन व साहित्य में होना एक सुखद अनुभूति है। हिमांशु ने भी अपनी पुस्तक के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को बेहतर दृष्टिकोण के साथ कलमबद्ध किया है। सिस्टर ज्योति ने कहा कि साहित्य से व्यक्ति की चेतना का विकास होता है। अर्चना श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक कवि और लेखक समाज को नयी दिशा देते हैं। हिमांशु भी अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को प्रेरित कर रहे हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रीति सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विचारों को साझा किया. वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश रंजन ने कहा कि लेखक व पत्रकार समाज का मजबूत स्तंभ है। राकेश कुमार, अमितेश कुमार, शत्रुघ्न श्रीवास्तव, सुशील कुमार, संकेत किरण अंशु, नवीन कुमार, दीप्ति व अनामिका ने भी अपने विचार रखे।

उन्होंने बताया कि पुस्तक के माध्यम से उन्होंने मनुष्य और पशु-पक्षियों के बीच बनने वाले उस भावनात्मक रिश्ते को सामने लाने का प्रयास किया है, जिसे अक्सर सामान्य जीवन की व्यस्तताओं के बीच नजरअंदाज कर दिया जाता है। सुकुरती के माध्यम से पाठकों को प्रेम, करुणा, अपनत्व और संवेदना के मानवीय पक्ष से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता, साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पुस्तक के विषय और लेखक की इस साहित्यिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना और मनुष्यता का भाव समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है।

समारोह के दौरान पुस्तक के विमोचन के साथ साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में लेखक के योगदान पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए प्रभात किरण हिमांशु को शुभकामनाएं दीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕