Breaking News

BJP National Team | भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

1 Min Read

पटना, 17 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न दायित्वों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार से तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम को भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

ऋतुराज सिन्हा इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

DOON
विज्ञापन

बिहार से तीन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें