नई दिल्ली: पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने हरिनगर के एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले का महज 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिताें ने खुद को कुख्यात नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताकर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से रंगदारी कॉल करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। पश्चिम पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को हरिनगर निवासी बृजेंद्र, जो ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, ने शिकायत दी कि रात करीब 9:27 बजे उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताते हुए 27 जुलाई की शाम तक ₹1 करोड़ देने की मांग की। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर मोहान गार्डन से 28 वर्षीय मोहम्मद मोनिश और 23 वर्षीय मोहम्मद असद को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने नीट पेपर लीक केस में चार्जशीट दाखिल की, इसमें 13 आरोपितों के नाम जांच में पता चला कि मोनिश पहले शिकायतकर्ता के यहां काम कर चुका था और उसे कारोबारी की आर्थिक स्थिति व कारोबार की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी असद के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची। वारदात से तीन दिन पहले दोनों ने करोल बाग के गफ्फार मार्केट से नया मोबाइल और सिम कार्ड खरीदा था, ताकि उसी का इस्तेमाल कर धमकी दी जा सके। शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाई कोर्ट पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर नवीन बाली और नीरज बवाना से जुड़े वीडियो देखते थे और उनकी आपराधिक छवि से प्रभावित होकर उन्हीं के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारी को डराना चाहते थे। पुलिस अब आरोपिताें के आपराधिक रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। दिल्ली में महिलाओं को रक्षा बंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली: पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने हरिनगर के एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले का महज 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिताें ने खुद को कुख्यात नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताकर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से रंगदारी कॉल करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
पश्चिम पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को हरिनगर निवासी बृजेंद्र, जो ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, ने शिकायत दी कि रात करीब 9:27 बजे उन्हें व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताते हुए 27 जुलाई की शाम तक ₹1 करोड़ देने की मांग की। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के निर्देशन में स्पेशल स्टाफ की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर मोहान गार्डन से 28 वर्षीय मोहम्मद मोनिश और 23 वर्षीय मोहम्मद असद को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि मोनिश पहले शिकायतकर्ता के यहां काम कर चुका था और उसे कारोबारी की आर्थिक स्थिति व कारोबार की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी असद के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची। वारदात से तीन दिन पहले दोनों ने करोल बाग के गफ्फार मार्केट से नया मोबाइल और सिम कार्ड खरीदा था, ताकि उसी का इस्तेमाल कर धमकी दी जा सके।
पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर नवीन बाली और नीरज बवाना से जुड़े वीडियो देखते थे और उनकी आपराधिक छवि से प्रभावित होकर उन्हीं के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारी को डराना चाहते थे। पुलिस अब आरोपिताें के आपराधिक रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ