Chhapra/Motihari : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल जारी रहेगी। मोतिहारी जिले के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान डॉ. राहुल राज ने शिक्षक प्रतिनिधियों, संघ पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर शिक्षकों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके आगमन पर शिक्षक समुदाय के बीच उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा डॉ. राहुल राज ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर सभी विद्यालयों में समान रूप से HRA लागू करने, शिक्षकों के लंबित प्रोन्नति (प्रमोशन) संबंधी पत्र निर्गत करने, विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के एरियर भुगतान में तेजी लाने, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति संबंधी पत्र जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्व के रूप में देखते हैं और इनके समाधान तक संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में शिक्षकों की जटिल एवं वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान पर गंभीर चर्चा हुई। बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों को मंजूरी, हेली-टूरिज्म से लेकर खनन और प्रशासनिक सुधारों तक कई बड़े फैसले इस दौरान शिक्षक नेताओं ने डॉ. राहुल राज के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और बिना किसी पद के भी लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। वही माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि डॉ. राहुल राज शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं को समझने वाले जुझारू एवं प्रतिबद्ध व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो सदन से लेकर सड़क तक उनकी आवाज़ बुलंद कर सके और डॉ. राहुल राज इस अपेक्षा पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। वही उपाध्यक्ष नज़बुल्ला खां ने कहा कि डॉ. राहुल राज ने हमेशा शिक्षक एकता एवं शिक्षक सम्मान को सर्वोपरि रखा है। उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों के कारण शिक्षकों के बीच उनके प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है। भीषण गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के संचालन पर 20 जून तक प्रतिबंध , डीएम ने जारी किया आदेश शिक्षक नेता प्रमोद राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राहुल राज का संघर्ष केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से वे शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। यही कारण है कि शिक्षक समाज उन्हें अपना सशक्त प्रतिनिधि मान रहा है। डॉ. राहुल राज ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शिक्षक समाज का आशीर्वाद एवं समर्थन मिला तो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर विधान परिषद और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शिक्षक समाज को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाना है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से एकजुट होकर शिक्षक हित, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने डॉ. राहुल राज के नेतृत्व में शिक्षक हितों की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Motihari : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल जारी रहेगी।
मोतिहारी जिले के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान डॉ. राहुल राज ने शिक्षक प्रतिनिधियों, संघ पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर शिक्षकों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके आगमन पर शिक्षक समुदाय के बीच उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।
डॉ. राहुल राज ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर सभी विद्यालयों में समान रूप से HRA लागू करने, शिक्षकों के लंबित प्रोन्नति (प्रमोशन) संबंधी पत्र निर्गत करने, विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों के एरियर भुगतान में तेजी लाने, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी नियुक्ति संबंधी पत्र जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि अपने सामाजिक दायित्व के रूप में देखते हैं और इनके समाधान तक संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में शिक्षकों की जटिल एवं वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान पर गंभीर चर्चा हुई।
इस दौरान शिक्षक नेताओं ने डॉ. राहुल राज के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं और बिना किसी पद के भी लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। वही माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि डॉ. राहुल राज शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं को समझने वाले जुझारू एवं प्रतिबद्ध व्यक्तित्व हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो सदन से लेकर सड़क तक उनकी आवाज़ बुलंद कर सके और डॉ. राहुल राज इस अपेक्षा पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। वही उपाध्यक्ष नज़बुल्ला खां ने कहा कि डॉ. राहुल राज ने हमेशा शिक्षक एकता एवं शिक्षक सम्मान को सर्वोपरि रखा है। उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों के कारण शिक्षकों के बीच उनके प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है।
शिक्षक नेता प्रमोद राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राहुल राज का संघर्ष केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से वे शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। यही कारण है कि शिक्षक समाज उन्हें अपना सशक्त प्रतिनिधि मान रहा है। डॉ. राहुल राज ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि शिक्षक समाज का आशीर्वाद एवं समर्थन मिला तो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर विधान परिषद और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शिक्षक समाज को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाना है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से एकजुट होकर शिक्षक हित, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने डॉ. राहुल राज के नेतृत्व में शिक्षक हितों की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ