Breaking News

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिन के मौन उपवास पर बैठे प्रशांत किशोर

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

बेतिया: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिन के प्रायश्चित मौन व्रत पर बैठे। प्रशांत किशोर सुबह गांधी आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने निर्धारित स्थान पर बैठकर मौन व्रत की शुरुआत की। उनका मौन उपवास कल सुबह 11 बजे समाप्त होगा। इसके बाद वे मीडिया और लोगों से बात करेंगे।

SHARDA
विज्ञापन

प्रशांत किशोर मौन व्रत पर थे, इसलिए पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस को संबोधित किया। प्रशांत किशोरके मौन उपवास पर जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि तीन साल पहले शुरू किया हमारे प्रयास में सफलता नहीं मिली, इसलिए आज इस संकल्प के साथ बैठे हैं कि फिर से वो प्रयास शुरू करें और जनता को सच्चाई बताएं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मौन व्रत जन सुराज के पिछले तीन वर्षों के काम का आत्ममंथन और उन कमियों का प्रायश्चित है जिनकी वजह से पार्टी जनता तक अपनी बात पूरी स्पष्टता से नहीं पहुँचा पाई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने बिहार में शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने की दिशा में जो प्रयास शुरू किए थे, उन्हें हम उतनी मजबूती से जनता के सामने पेश नहीं कर सके। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज का मौन व्रत इस आत्मचिंतन का प्रतीक है कि हमें और बेहतर तरीके से जनता तक पहुँचना होगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मनोज भारती ने यह भी कहा कि जन सुराज फिर से बिहार की जनता के बीच जाएगा और लोगों को स्पष्ट रूप से बताएगा कि यह आंदोलन परिवर्तन के लिए था और रहेगा। जन सुराज का यह संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। जो लोग सत्ता में आए हैं, हम उनके प्रति जनता की उम्मीदों की रक्षा करने के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे। हमारी भूमिका विपक्ष की तरह होगी ताकि बिहार की जनता को किसी भी तरह का धोखा न मिले।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें