Breaking News

बिहार में तीन नए विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास सिविल एविएशन, सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 13 दिसंबर (हि.स.)। बिहार के नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की बैठक में बीते मंगलवार को स्वीकृत तीन नए विभागों के प्रभार का फैसला शनिवार को कर लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है, जो पहले भी उनके पास था।

SHAILFORD
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सौंपा गया है। वे जनता दल (यूनाइटेड) कोटे से मंत्री हैं। वहीं, भाजपा कोटे के मंत्री संजय सिंह टाइगर को नवसृजित युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग का मंत्री बनाया गया है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल विमानन विभाग रह गए हैं। इसके अलावा वे उन सभी विभागों के भी प्रभारी हैं, जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के पास अब शिक्षा विभाग के साथ-साथ उच्च शिक्षा तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का भी प्रभार है। भाजपा कोटे के मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास पहले श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग था, जबकि अब उन्हें नवगठित युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ नवसृजित कला एवं संस्कृति विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि सुरेंद्र मेहता को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें