सीवान, 25 मार्च (हि.स.)। सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही भागने लगे। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए सटीक फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड और हाल के अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। इसके अलावा वह अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है। हैदराबाद समेत कई शहरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं उसका साथी रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुठभेड़ के बाद जिले में सक्रिय लूट गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान, 25 मार्च (हि.स.)। सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रात में ही सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, पुलिस को देखते ही भागने लगे।
पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए सटीक फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड और हाल के अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। इसके अलावा वह अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है। हैदराबाद समेत कई शहरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं उसका साथी रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है।
डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस मुठभेड़ के बाद जिले में सक्रिय लूट गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।