Breaking News

एक ही रात में मुखिया सहित तीन घरो से चोरों ने उड़ाए गहने व नगदी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बक्सर, 19 जनवरी (हि.स.)। जिले में सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देते हुए घरों में सो रहे लोगों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके और चोर आराम से सामान समेटकर फरार हो गए।

SHARDA
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी गए सामान में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। यह घटना बेलहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि उपाध्याय, बिहारी उपाध्याय और टूनटन उपाध्याय के घरों में हुई है। तीनों परिवार एक ही इलाके में रहते हैं, जिससे साफ है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ इन घरों को निशाना बनाया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिकरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें