Breaking News

बॉलीवुड गायक बी प्राक को जान से मारने की धमकी देकर मांगे 10 करोड़

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

चंडीगढ़, 17 जनवरी (हि.स.)। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी देते हुए दस करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। यह फोन बी प्राक के एक करीबी मित्र को आया है। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के मोहाली पुलिस को शिकायत दी है। मामला करीब दो सप्ताह पहले का है। इस संबंध में मोहाली पुलिस ने शुक्रवार रात एक व्यक्ति से पूछताछ की तो यह मामला उजागर हुआ।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

धमकी देने वाले का नाम आरजू बिश्नोई बताया है। आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पंजाबी गायक दिलनूर बबलू बालीवुड सिंगर बी प्राक के निजी मित्र हैं। दिलनूर बबलू मोहाली के सेक्टर 99 स्थित वन राईज सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने मोहाली के एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। लगातार दो दिन फोन आने के बाद भी उन्होंने कॉल नहीं उठाया क्योंकि वह किसी अज्ञात एवं बाहरी नंबर से आया था। इसके बाद आरोपित ने एक वायस नोट भेजा।

ऑडियो मैसेज में कॉलर ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे वरना बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। उसने चेतावनी दी कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है तथा विदेश से ऑपरेट कर रहा है। वॉइस मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें