Breaking News

अवैध जुआ के विरुद्ध सारण पुलिस का कड़ा प्रहार: गरखा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी, 14 जुआरी गिरफ्तार, ₹25,500 नगद बरामद

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ एवं जुआरियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से भारी मात्रा में नगद राशि व जुआ सामग्री बरामद की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

ताश की गड्डी एवं ₹18,000 नगद बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरखा थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मोतिराजपुर स्थित गंडकी नदी के पश्चिम बगीचा में कुछ लोग चोरी-छिपे जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन के उपरांत गरखा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 06 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से एक ताश की गड्डी एवं ₹18,000 नगद बरामद किए गए।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

8 जुआरी गिरफ्तार

इसके पश्चात पुनः गुप्त सूचना मिली कि जानकीनगर बाजार के पूरब दिशा स्थित बगीचा में भी जुआ का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की, जिसमें 08 अन्य जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इस स्थल से एक ताश की गड्डी एवं ₹7,500 नगद बरामद हुए।

इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ₹25,500 नगद एवं 02 ताश की गड्डी जप्त की गई। मामले में गरखा थाना कांड संख्या 977/25 दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  • सजिर साई, पिता– वहीद साई, सा०– ओढा, थाना– गरखा
  • रामायण महतो, पिता– राम लखन महतो, सा०– मोतिराजपुर, थाना– गरखा
  • श्रवण राय, पिता– शिवजी राय, सा०– मिठेपुर, थाना– गरखा
  • रंजित कुमार, पिता– शिवजी चौधरी, सा०– मैकी, थाना– गरखा
  • श्यामू साह, पिता– शिवजी साह, सा०– फिरोजपुर, थाना– भेल्दी
  • मनोज कुमार पाण्डेय, पिता– परशुराम पाण्डेय, सा०– पियरपुरवा, थाना– मढ़ौरा
  • बबलू राय, पिता– नरेश राय, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • तारकेश्वर राय, पिता– पथलू राय, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • श्यामबाबू मांझी, पिता– रामजीत मांझी, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • महेश सिंह, पिता– रामचंद्र सिंह, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • उपेन्द्र मांझी, पिता– स्व० वीरेंद्र मांझी, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • बिजली राय, पिता– रामसेवक राय, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • विकास सिंह, पिता– चन्द्रदेव सिंह, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा
  • दिनेश मांझी, पिता– शोभनाथ मांझी, सा०– जानकीनगर, थाना– गरखा

बरामद सामग्री

ताश की गड्डी – 02

नगद राशि – ₹25,500

छापेमारी दल में गरखा थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें