Breaking News

JEE Mains-2026 में टॉपर बने शुभम कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains)-2026 में बिहार में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले गया जिले के छात्र शुभम कुमार ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभम कुमार की यह सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं और उन्हें आगे भी प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शुभम कुमार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि पूरे देश में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

शुभम का प्रदर्शन पहले सेशन में भी उत्कृष्ट रहा था, जिसे उन्होंने फाइनल रिजल्ट में और बेहतर करते हुए शानदार सफलता में बदला। अब वे अपने अगले लक्ष्य जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है।

इस वर्ष जेईई मेन 2026 में कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, हालांकि इनमें एक भी महिला उम्मीदवार शामिल नहीं है। सभी फुल स्कोरर छात्र ही रहे। एनटीए के अनुसार, इस परीक्षा के आधार पर कुल 2,50,182 अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

शुभम कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और जिले के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Photo Source: Samrat Chaudhary x Account

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें