Breaking News

चोरी कांड का उद्भेदन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Chhapra: सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस नेउद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 25 ग्राम सोना एवं लगभग 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 मई 2026 को डेरनी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के पास चोरी के आभूषण रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में डेरनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए गए तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में डेरनी थाना कांड संख्या-127/26, दिनांक 14.04.2026 के तहत धारा 331(4), 334(1), 305 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

DOON
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. विकास कुमार, पिता स्व. धर्मदेव महतो, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
  2. धमेन्द्र कुमार, पिता स्व. मंगल महतो, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।
  3. कलाम हुसैन, पिता-मुमताज अंसारी, निवासी-बजरांहा, थाना-डेरनी, जिला-सारण।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

  • डेरनी कांड संख्या-138/26, दिनांक 26.04.2026, धारा-305 बीएनएस।
  • डेरनी थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक 03.05.2026, धारा-305 बीएनएस।

बरामद सामान

पुलिस ने छापेमारी के दौरान चांदी के विभिन्न आभूषणों में पायल, बिछिया, सिकड़ी, बाजूबंद, छल्ला, ब्रासलेट सहित अन्य सामान बरामद किए। इसके अलावा सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, मांगटीका, नथुनी, चैन और अंगूठी भी जब्त की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में डेरनी थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें