नोएडा: साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का सपना दिखाकर सेक्टर-49 निवासी युवक से 17 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने शुक्रवार काे बताया कि सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित हनुमान विहार निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ लोगों के संपर्क में आए। उन्होंने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उसे शेयर बाजार में निवेश करने पर कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। आज का पंचांग | राशिफल | आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी आरोपियों ने उसे विभिन्न माध्यमों से निवेश करने के लिए प्रेरित किया और भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग चरणों में उससे कुल 17.30 लाख रुपये निवेश करा लिए। शुरुआत में उसे लाभ का झांसा दिया गया, लेकिन बाद में जब उसने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। राकेश कुमार ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक बिहार पुलिस एएसआई परीक्षा के बाद राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का हंगामा, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर जांच शुरू
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नोएडा: साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का सपना दिखाकर सेक्टर-49 निवासी युवक से 17 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने शुक्रवार काे बताया कि सेक्टर-49 के बरौला गांव स्थित हनुमान विहार निवासी 27 वर्षीय राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शेयर बाजार में निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कुछ लोगों के संपर्क में आए। उन्होंने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उसे शेयर बाजार में निवेश करने पर कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने उसे विभिन्न माध्यमों से निवेश करने के लिए प्रेरित किया और भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग चरणों में उससे कुल 17.30 लाख रुपये निवेश करा लिए। शुरुआत में उसे लाभ का झांसा दिया गया, लेकिन बाद में जब उसने अपनी रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ हुई ठगी का खुलासा हुआ। राकेश कुमार ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ