Chhapra: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में सारण जिला परिषद की अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। सारण जिला परिषद में कुल 47 निर्वाचित सदस्य हैं, जबकि बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सहित कुल 8 सदस्य ही उपस्थित हुए। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन की कार्यवाही के लिए आवश्यक दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण मत विभाजन नहीं कराया जा सका। निर्धारित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के फलस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव स्वतः खारिज माना गया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सुशेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायादेश के आलोक में सारण जिला परिषद की अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बैठक में जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। सारण जिला परिषद में कुल 47 निर्वाचित सदस्य हैं, जबकि बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सहित कुल 8 सदस्य ही उपस्थित हुए।
अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन की कार्यवाही के लिए आवश्यक दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण मत विभाजन नहीं कराया जा सका। निर्धारित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के फलस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव स्वतः खारिज माना गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सुशेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।