सारण, 12 जून (हि.स.)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव वार्ड नंबर 3 में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां घर के बाहर कोठरी में सो रही 76 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला, रुक्मिना देवी की बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतका की पुत्रवधू दुर्गावती देवी ने बताया कि इस घटना को लूटपाट की नीयत से अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला के नाक और कान के गहने नोंच लिए, जिससे उनकी आँखें भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हालांकि दाउदपुर थाना प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की बात से इनकार करते हुए हत्या की पुष्टि की है। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ तब आया, जब बिस्तर पर छूटे अपने मोबाइल और चप्पल को ढूंढते हुए एक शराबी युवक वापस घटनास्थल पर पहुँच गया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर फौरन उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी दल-बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बरामद मोबाइल के आधार पर हिरासत में लिए गए संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 12 जून (हि.स.)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव वार्ड नंबर 3 में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां घर के बाहर कोठरी में सो रही 76 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला, रुक्मिना देवी की बदमाशों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका की पुत्रवधू दुर्गावती देवी ने बताया कि इस घटना को लूटपाट की नीयत से अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने बुजुर्ग महिला के नाक और कान के गहने नोंच लिए, जिससे उनकी आँखें भी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हालांकि दाउदपुर थाना प्रभारी ने प्रारंभिक तौर पर लूटपाट की बात से इनकार करते हुए हत्या की पुष्टि की है।
इस सनसनीखेज मामले में नया मोड़ तब आया, जब बिस्तर पर छूटे अपने मोबाइल और चप्पल को ढूंढते हुए एक शराबी युवक वापस घटनास्थल पर पहुँच गया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर फौरन उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी दल-बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ