Breaking News

सारण में दो व्यक्तियों की मौत की जांच, प्रशासन ने शुरू की छानबीन

3 Min Read

Chhapra: सारण जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मौतों के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों मामलों में विभिन्न पहलुओं से विस्तृत छानबीन की जा रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार 11 मार्च को मशरक प्रखंड के एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार वह कई दिनों से बीमार था और उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लेकर गए थे। वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार मृतक को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और बताया गया है कि वह कई दिनों से भोजन भी नहीं कर रहा था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने भी बताया कि बीमारी और पारिवारिक कलह के कारण वह कई दिनों से खाना नहीं खा रहा था। मृतक के चाचा ने भी बताया कि तबीयत अधिक खराब होने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद छपरा ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय मुकेश महतो के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 26 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की जांच कराई जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

वहीं 12 मार्च को पानापुर प्रखंड के एक अन्य व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मृत्यु होने की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल छपरा में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

प्रशासन के अनुसार दोनों मृतकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। इन मामलों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार स्वयं पानापुर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

सारण पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें