Breaking News

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, कहा- ट्रैफिक में बाधक सभी अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटायें

CT DESK
4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज जिलाधिकारी अमन समीर ने आज अपने कार्यालय वेश्म में विभिन्न संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

ट्रैफिक के दृष्टिकोण से शहर को अलग अलग 4 जोन में बांटकर कार्रवाई का निदेश दिया गया। श्यामचक-दरोगाराय चौक-थाना चौक, मेथवलिया चौक- साढा ढाला-थाना चौक, नेवाजी टोला-मठिया मोड़ एवं भिखारी ठाकुर चौक-साहेबगंज- थाना चौक को अलग अलग ट्रैफिक जोन के रूप में चिन्हित करने को कहा गया। प्रत्येक ट्रैफिक जोन में सुगम यातायात में बाधक बिंदुओं की पहचान कर उसके तात्कालिक एवं दीर्घकालिक निदान हेतु अलग अलग कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई का निदेश दिया गया। इसके लिये नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर , पुलिस उपाधीक्षक सदर एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को शामिल कर एक टीम बनाई गई जो ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिये अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन उपायों को लेकर कार्ययोजना तैयार कर इसका क्रियान्वयन करेगी। ट्रैफिक नियंत्रण के दृष्टिकोण से चिन्हित सभी महत्वपूर्ण पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

ई-रिक्शा के नियंत्रित परिचालन हेतु पूर्व में विभिन्न रूट पर सर्वे कराया गया था। विभिन्न रुट में आवशयकता एवं क्षमता के अनुरूप ई-रिक्शा की संख्या का निर्धारण किया जायेगा। ई-रिक्शा संचालकों से अलग अलग सभी रूट के लिये उनकी प्राथमिकता ली जायेगी। एक रूट के लिये निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी द्वारा चयन किया जायेगा। ई-रिक्शा की पार्किंग के लिये स्थल चिन्हित कर इसकी मार्किंग करने हेतु भी कार्रवाई का निदेश दिया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ट्रैफिक को सुगम बनाये रखने के लिये शहर के विभिन्न मार्गों के “राइट ऑफ वे(ROW)” की मापी के आधार पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है। सभी चिन्हित अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने का निदेश अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं नगर आयुक्त को दिया गया।
नगर निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन हेतु चिन्हित किये गये स्थलों को विकसित करने हेतु नगर आयुक्त को अविलंब कार्रवाई करने को कहा गया।
जिला में चिन्हित किये गये विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरा लगाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

अतिवृष्टि के कारण शहर में हुए जलजमाव का करें दस्तावेजीकरण:डीएम
3-4 अक्टूबर को छपरा में हुई अतिवृष्टि के कारण हुए अप्रत्याशित जलजमाव की समस्या का डॉक्यूमेंटेशन करने का निदेश जिलाधिकारी ने दिया। उन्होंने कहा कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति थी, इसका दस्तावेजीकरण होना चाहिये। इसके आधार पर जलनिकासी की योजनाओं में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने जेपी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस लाइन, हवाई अड्डा आदि एरिया से जलनिकासी हेतु प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही शांति नगर, उमा नगर , शक्ति नगर एवं अन्य जलजमाव वाले मुहल्लों से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था के लिये कार्ययोजना तैयार कर इसके समाधान हेतु कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, कार्यपालक अभियंता बुडको, आरसीडी सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें