Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल सारण, 12 मार्च (हि.स.)। जिले में रसोई गैस के पारदर्शी वितरण और कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति गुरुवार को तेल कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल, आइओसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों के बाहर स्टॉक और मूल्य का सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने 21 विशेष दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है, जो सीधे फील्ड में उतरकर स्टॉक और वितरण की जांच करेंगे। प्रधानमंत्री के वीडियो पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार ने खुद से कंटेंट परोसने को लेकर दी हिदायत इसके अतिरिक्त वितरण केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 67 अन्य दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ संयुक्तादेश जारी कर दिया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी की पुष्टि होने पर एसेंसियल कमोडिटी एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की सहायता और शिकायतों के निवारण हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 06152-245023 सक्रिय कर दिया गया है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्य करेगा। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस की आपूर्ति पर्याप्त है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 12 मार्च (हि.स.)। जिले में रसोई गैस के पारदर्शी वितरण और कालाबाजारी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कड़ा रुख अपनाया है।
गुरुवार को तेल कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल, आइओसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी गैस एजेंसियों के बाहर स्टॉक और मूल्य का सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने 21 विशेष दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है, जो सीधे फील्ड में उतरकर स्टॉक और वितरण की जांच करेंगे।
इसके अतिरिक्त वितरण केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 67 अन्य दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ संयुक्तादेश जारी कर दिया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी की पुष्टि होने पर एसेंसियल कमोडिटी एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की सहायता और शिकायतों के निवारण हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 06152-245023 सक्रिय कर दिया गया है, जो सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्य करेगा। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस की आपूर्ति पर्याप्त है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ