Breaking News

डीएम ने शिशुओं को पिलायी “दो बूंद जिंदगी की”

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पांच दिवसीय पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

• स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पिलायेंगी दवा

• डोर-टू-डोर और बस अड्डा रेलवे स्टेशनों पर भी पिलायी जायेगी दवा

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

छपरा: सारण जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शिशुओं को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।इस अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 5 लाख 76 हजार 914 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। इसके अंतर्गत जिले के 6 लाख 57 हजार 597 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए।घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 1,481 डोर-टू-डोर टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार, पुल-पुलिया और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 252 ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रा के दौरान आने-जाने वाले बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जा सके। वहीं, स्लम बस्तियों, ईंट-भट्ठों, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों और नदी किनारे बसे टोले-मोहल्लों में 36 मोबाइल टीमें अभियान चलाएंगी।

पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए 543 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चा पोलियो की खुराक प्राप्त करे और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी अभिभावकों से इसमें सहयोग करने की अपील की गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीएस डॉ आरएन तिवारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार, डीपीएम अरविन्द कुमार अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेश कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें