अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है। ट्रेलर में कॉमेडी, अराजकता और पागलपन का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने का वादा करता है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘गुड्डू’ के रूप में नजर आएंगे, जबकि रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं। करीब चार मिनट के ट्रेलर में इस बार कहानी एक रहस्यमयी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई गई है। अजय, रितेश, आदि और मानव की टोली खजाने की खोज में निकलती है, लेकिन उनके रास्ते में रवि किशन का किरदार ‘कैप्टन माइकल’ बड़ी चुनौती बनकर सामने आता है। ट्रेलर में कई मजेदार और अजीबोगरीब घटनाएं दिखाई गई हैं, जिनमें हैरतअंगेज स्टंट, गलतफहमियां और हास्यास्पद टकराव शामिल हैं। मानव का बार-बार अनचाही परिस्थितियों में फंसना और टीम के बाकी सदस्यों की हरकतें फिल्म के हास्य पक्ष को और मजबूत बनाती हैं। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धमाल 4’ में रवि किशन, संजीदा शेख, अंजिल आनंद और उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। कॉमेडी और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है। ट्रेलर में कॉमेडी, अराजकता और पागलपन का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने का वादा करता है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘गुड्डू’ के रूप में नजर आएंगे, जबकि रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार मिनट के ट्रेलर में इस बार कहानी एक रहस्यमयी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई गई है। अजय, रितेश, आदि और मानव की टोली खजाने की खोज में निकलती है, लेकिन उनके रास्ते में रवि किशन का किरदार ‘कैप्टन माइकल’ बड़ी चुनौती बनकर सामने आता है। ट्रेलर में कई मजेदार और अजीबोगरीब घटनाएं दिखाई गई हैं, जिनमें हैरतअंगेज स्टंट, गलतफहमियां और हास्यास्पद टकराव शामिल हैं। मानव का बार-बार अनचाही परिस्थितियों में फंसना और टीम के बाकी सदस्यों की हरकतें फिल्म के हास्य पक्ष को और मजबूत बनाती हैं।
टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धमाल 4’ में रवि किशन, संजीदा शेख, अंजिल आनंद और उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। कॉमेडी और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।