अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज़ से पहले जहां जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, वहीं रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की इसी बड़ी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसके सीक्वल के साथ लौट रहे हैं। सीक्वल का ऐलान यूट्यूब पर ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ शीर्षक वाले वीडियो के ज़रिए किया गया है, जिसमें फिल्म की रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह संभाल रहे हैं, जबकि कलाकारों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ के टीज़र में सिर्फ फिल्म का नाम दिखाया गया है, लेकिन उसके साथ दिया गया कैप्शन काफी कुछ कहता है। कैप्शन में लिखा है, ‘उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कहानी थी। उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की, उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई रुकी नहीं। क्योंकि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। इस बार यह और भी गहरी है। इस बार, यह और भी दर्द देती है।” खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई टीज़र के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के ऐलान के साथ ही एक बार फिर यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है और दर्शक इसके आगे के अपडेट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज़ से पहले जहां जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, वहीं रिलीज़ के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की इसी बड़ी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसके सीक्वल के साथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
सीक्वल का ऐलान यूट्यूब पर ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ शीर्षक वाले वीडियो के ज़रिए किया गया है, जिसमें फिल्म की रिलीज़ डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान कामाख्या नारायण सिंह संभाल रहे हैं, जबकि कलाकारों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ के टीज़र में सिर्फ फिल्म का नाम दिखाया गया है, लेकिन उसके साथ दिया गया कैप्शन काफी कुछ कहता है। कैप्शन में लिखा है, ‘उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कहानी थी। उन्होंने इसे दबाने की कोशिश की, उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई रुकी नहीं। क्योंकि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। इस बार यह और भी गहरी है। इस बार, यह और भी दर्द देती है।”
टीज़र के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के ऐलान के साथ ही एक बार फिर यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है और दर्शक इसके आगे के अपडेट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।