Breaking News

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करते नजर आए ऋतिक रोशन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, लेकिन कमाई की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, हालांकि शुरुआती दिनों के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘ओ रोमियो’ की अनोखी खूबियां दर्शकों को अंततः अपनी ओर खींच ही लेती हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की खास तौर पर सराहना करते हुए कहा कि इस जॉनर में वह बेहतरीन हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में जरूर देखें। ऋतिक ने फिल्म के एक खास एक्शन सीन, गोल-गोल दौड़ने वाले सीक्वेंस को भी बेहद शानदार बताया।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के सात दिनों में दुनियाभर में करीब 72.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें