Breaking News

‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया गया है। जिस तरह फिल्म की पहली किस्त के गीत ‘ना दे दिल परदेसी नू’ ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था, उसी तरह अब ‘आरी आरी’ को भी फिल्म के दूसरे भाग में नए अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना मशहूर पंजाबी ट्रैक ‘आरी आरी’ का नया संस्करण है, जिसमें आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

SHARDA
विज्ञापन

‘आरी आरी’ के नए संस्करण को वो बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। गीत का संगीत संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने किया है। वहीं नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), जैस्मीन सैंडल्स, खान साहब और सुधीर यदुवंशी ने इसे अपनी आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने लिखे और गाए हैं, जबकि गीत के बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं। संगीत एडम लुकास ने तैयार किया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह अपने चर्चित किरदार हमजा अली मदारी के रूप में वापसी करेंगे, जो असल में भारत का जासूस जसकीरत सिंह रंगी है। उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें