बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस गहन दुःख से उनके सह-कलाकार और पुराने जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा भी अभी तक उबर नहीं पाए हैं। शत्रुघ्न ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। इनमें एक तस्वीर में पूणम सिन्हा और हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट में व्यक्त किया दर्द शत्रुघ्न ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र से मुलाकात हुई। ड्रीमगर्ल हेमा हमारी सबसे प्यारी पारिवारिक मित्र, हमारे बड़े भाई को खोने के इस दुखद समय में उनसे मिलना हृदय विदारक था। धर्मेंद्र की दो खूबसूरत बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल से उनके अपार दुख पर सांत्वना। धरमजी एक दयालु और सौम्य आत्मा थे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ओम शांति।” जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण धर्मेंद्र का निधन और अंतिम संस्कार दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका इलाज घर पर किया जा रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 28 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र की यादें और उनके फिल्मी योगदान हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में जीवित रहेंगे। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस गहन दुःख से उनके सह-कलाकार और पुराने जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा भी अभी तक उबर नहीं पाए हैं। शत्रुघ्न ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। इनमें एक तस्वीर में पूणम सिन्हा और हेमा मालिनी भी नजर आ रही हैं।
शत्रुघ्न ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र से मुलाकात हुई। ड्रीमगर्ल हेमा हमारी सबसे प्यारी पारिवारिक मित्र, हमारे बड़े भाई को खोने के इस दुखद समय में उनसे मिलना हृदय विदारक था। धर्मेंद्र की दो खूबसूरत बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल से उनके अपार दुख पर सांत्वना। धरमजी एक दयालु और सौम्य आत्मा थे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ओम शांति।”
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका इलाज घर पर किया जा रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 28 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र की यादें और उनके फिल्मी योगदान हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में जीवित रहेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ