पटना, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सूचना प्रसारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जांच कर विभाग के आधिकारिक हैंडल से तुरंत खंडन जारी किया जाए, ताकि आम लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले। मंत्री ने कहा कि विभाग का मुख्य फोकस सूचनाओं के सही, सटीक और समयबद्ध प्रसारण पर रहेगा, जिससे कि जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी पहुंच सके। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अब तक उन्हें जो भी विभाग सौंपे गए, उनका सफलतापूर्वक संचालन किया गया है और वे नई जिम्मेदारी को भी पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उन्होंने बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राज्य के बाहर भी बिहार की बेहतर पहचान स्थापित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों का समन्वित उपयोग किया जाएगा। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सूचनाएं उपलब्ध हो सकें। श्रवण कुमार ने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में मानव संसाधन की कमी को जल्द पूरा किया जाए, ताकि सभी कार्य बिना किसी बाधा और देरी के समय पर संपन्न हो सकें। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचना प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों का उपयोग किया जाए।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सूचना प्रसारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जांच कर विभाग के आधिकारिक हैंडल से तुरंत खंडन जारी किया जाए, ताकि आम लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विभाग का मुख्य फोकस सूचनाओं के सही, सटीक और समयबद्ध प्रसारण पर रहेगा, जिससे कि जनता तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी पहुंच सके।
श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अब तक उन्हें जो भी विभाग सौंपे गए, उनका सफलतापूर्वक संचालन किया गया है और वे नई जिम्मेदारी को भी पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राज्य के बाहर भी बिहार की बेहतर पहचान स्थापित करने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों का समन्वित उपयोग किया जाएगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सूचनाएं उपलब्ध हो सकें।
श्रवण कुमार ने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में मानव संसाधन की कमी को जल्द पूरा किया जाए, ताकि सभी कार्य बिना किसी बाधा और देरी के समय पर संपन्न हो सकें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।