पटना, 27 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभ संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के लिए हुआ था। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने काफी वर्षों तक विचार करने के बाद संघ कार्य का प्रारंभ 1925 ई. में किया था। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने व्यक्त किए। 16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग पटना के विजय निकेतन में उद्यमियों एवं शैक्षिक संस्थान के संचालकों के साथ मंगलवार देर शाम बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के समय देश के उत्थान के लिए जो सब प्रकार के रचनात्मक प्रयास चल रहे थे, उनको पूर्ण करने वाला काम संघ का काम बना। 5वीं नेशनल जेवलिन डे पर सारण के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका सरसंघचालक जी चार दिवसीय प्रवास के क्रम में बिहार आए हुए हैं। संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में उन्होंने 25 और 26 जनवरी को उत्तर बिहार का प्रवास किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में झंडोत्तोलन किया। 26 जनवरी को ही पटना चले आए थे। शाम में पटना के दायित्वधारी स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की। कल सुबह अपने अगले प्रवास के लिए पटना से प्रस्थान कर जाएंगे। सारण में पुलिस ने देर रात होटलों और हॉस्टलों की ली तलाशी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 27 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभ संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के लिए हुआ था। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने काफी वर्षों तक विचार करने के बाद संघ कार्य का प्रारंभ 1925 ई. में किया था। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने व्यक्त किए।
पटना के विजय निकेतन में उद्यमियों एवं शैक्षिक संस्थान के संचालकों के साथ मंगलवार देर शाम बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के समय देश के उत्थान के लिए जो सब प्रकार के रचनात्मक प्रयास चल रहे थे, उनको पूर्ण करने वाला काम संघ का काम बना।
सरसंघचालक जी चार दिवसीय प्रवास के क्रम में बिहार आए हुए हैं। संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में उन्होंने 25 और 26 जनवरी को उत्तर बिहार का प्रवास किया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में झंडोत्तोलन किया। 26 जनवरी को ही पटना चले आए थे। शाम में पटना के दायित्वधारी स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की। कल सुबह अपने अगले प्रवास के लिए पटना से प्रस्थान कर जाएंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।