Breaking News

मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

2 Min Read

पटना, 26 जनवरी (हि.स.)। बिहार सहित पूरा देश आज 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान के लिए निकलने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित म आवास पर झंडा फहराया। दौरान मुख्यमंत्री ने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सीएम नीतीश ने ट्विट कर भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने लिखा कि,गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास में झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने सभी बिहारवासी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

SHARDA
विज्ञापन

मौके पर झंडा फहराने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जिसमें प्रत्येक देशवासी अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो। यह गौरवपूर्ण अवसर हमें संविधान के मूल्यों लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें