Breaking News

बक्सर-पटना फोरलेन पर सड़क हादसे में चार की मौत,गांव में मातम

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

बक्सर, 01 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार में बक्सर–पटना फोरलेन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुई। हादसे में दो महिलाओं समेत एक एसएसबी जवान की भी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। आशंका जताई जा रही है कि कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर निवासी एसएसबी जवान ओमकार पाण्डेय, सुजीत कुमार पाण्डेय, गिरजा देवी और मंजू देवी के रूप में हुई है। चारों आपस में बुआ-भतीजे थे और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पंहुचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें