Breaking News

एक हफ्ते में 47 गिरफ्तारी, डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद

CT Bihar Desk
2 Min Read
oplus_0
खबर सुनें
▶ Press play to listen

किशनगंज, 09 जून (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब कारोबार, पशु तस्करी और वाहन चोरी के खिलाफ किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर 1 जून से 7 जून 2026 तक चलाए गए सघन अभियान में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। साप्ताहिक उपलब्धियों के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान कुल 47 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लाख 38 हजार रुपये की शमन राशि वसूली गई। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक/हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके अलावा 437.460 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दो कार, दो मवेशी तथा दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों में 28 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने 52,468 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 1 लाख 53 हजार 255 रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की है। बरामदगी के दौरान पुलिस के हाथ एक जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी की सिकड़ी और नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी लगे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप का माहौल है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें