⚡
Breaking News

रामलीला मैदान की रैली ने इतिहास रचा, सत्ता की कुंभकर्णी नींद तोड़ी : नदीम अंसारी

1 Min Read

Patna: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नदीम अंसारी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक महारैली को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताते हुए कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब सत्ता के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि अब देश में वोट चोरी बर्दाश्त नहीं होगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

नदीम अंसारी ने कहा कि जनता ने अपने अभूतपूर्व उत्साह से साबित कर दिया है कि वह लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर चुकी है।

j alankar
विज्ञापन

कनॉट प्लेस और मिंटो रोड से नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान तक निकले विशाल जनसमूह ने सत्ता की कुंभकर्णी नींद तोड़ दी है।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने देशभर से आए नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के संघर्ष में जनभागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नदीम अंसारी ने राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को सफल आयोजन की बधाई दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक निष्पक्ष चुनाव, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती। यह लड़ाई न्याय और लोकतंत्र की बहाली तक अनवरत जारी रहेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕