Breaking News

आशिक की चाकू गोदकर हत्या मामले में पति पत्नी को आजीवन कारावास

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पूर्वी चंपारण, 20 दिसंबर (हि.स.)।तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश चंद्र मिश्रा ने प्रेम प्रसंग में हुई आशिक की हत्या मामले में दोषी पाते हुए पति पत्नी को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को पंद्रह पंद्रह हजार रूपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है। अर्थ दंड नहीं देने पर दो वर्षों की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं सूचक को पीड़ित घोषित करते हुए पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया।

VIPS
विज्ञापन

7 मार्च 2023 को हुई थी हत्या

सजा पताही थाना के खुटौना निवासी शिल्पी कुमारी एवं शिवहर थाना के हरनाही निवासी उसके पति अजय कुमार की हुई है। मामले में मृतक विकाश कुमार के पिता पताही थाना के कोदरिया निवासी भैरव पंडित ने पताही थाना में मामला दर्ज कराते हुए शिल्पी कुमारी एवं उसके पति अजय कुमार को आरोपित किया था। जिसमें कहा था कि 7 मार्च 2023 को रात्रि करीब नौ बजे उसका पुत्र खाना खाकर टहलने निकला । वह सुबह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने बताया कि वह रात्रि शिल्पी के घर के तरफ जा रहा था। सुबह में थाना क्षेत्र के खुटौना ब्रह्मस्थान के पास पुल के नीचे विकाश का शव मिला, जिसे गला काट कर चौदह बार चाकू से गोद कर हत्या की गई थी।

DOON
विज्ञापन

सत्र वाद संख्या 763/2023 विचारण के दौरान अपर लोक अभियोजक ललिता प्रसाद ललिता एवं सहायक अधिवक्ता विकाश कुमार मिश्रा ने छह गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कर गवाही कराई। फॉरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ कि शिल्पी के घर से बरामद चाकू से ही विकाश की हत्या हुई थी। पुलिस ने अभियुक्त शिल्पी कुमारी के स्वीकृति बयान पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद की थी । शिल्पी अपने पति के साथ ही मैके में रहती थी। दोनों पक्षों का दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने धारा 302, 201/34 भादवि में दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाए है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें