Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाकरपुर–मानिकपुर भारतमाला परियोजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भवन प्रमंडल को परियोजना के मार्ग रेखन (एलाइनमेंट) में आ रही 30 संरचनाओं का मूल्यांकन करने हेतु जुलाई 2025 में ही निर्देशित किया गया था। अब तक मूल्यांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से मूल्यांकन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान गोविन्दचक मौजा में शेष 204 हितबद्ध रैयतों के भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने हेतु कल से लगातार कैंप आयोजित कर प्लॉटवार मापी कराने एवं ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि NHAI के अमीन, भू-अर्जन अमीन तथा अंचल अमीन संयुक्त रूप से डोर-टू-डोर जाकर रैयतों को नोटिस का तामिला कराएं तथा आवश्यक कागजात/अभिश्रव प्राप्त करें। पूरी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत साथ ही NHAI को गोविन्दचक में अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा दरियापुर अंचल के शेष रैयतों के भुगतान के संबंध में भी अंचलाधिकारी को मापी, नोटिस तामिला एवं अभिश्रव प्राप्त कर त्वरित भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, दीघा सेतु पुल संपर्क पथ के तीन पिलरों के पास स्थित संरचनाओं को हटाकर परियोजना का संपर्क स्थापित किया जाना है। इसके लिए यातायात को डायवर्ट करना आवश्यक होगा। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को समुचित ट्रैफिक प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि दीघा पुल पर लगभग एक किलोमीटर के डायवर्शन के दौरान सुदृढ़ एवं सुचारु यातायात व्यवस्था संचालित की जा सके।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाकरपुर–मानिकपुर भारतमाला परियोजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
भवन प्रमंडल को परियोजना के मार्ग रेखन (एलाइनमेंट) में आ रही 30 संरचनाओं का मूल्यांकन करने हेतु जुलाई 2025 में ही निर्देशित किया गया था। अब तक मूल्यांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से मूल्यांकन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा।
गोविन्दचक मौजा में शेष 204 हितबद्ध रैयतों के भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने हेतु कल से लगातार कैंप आयोजित कर प्लॉटवार मापी कराने एवं ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि NHAI के अमीन, भू-अर्जन अमीन तथा अंचल अमीन संयुक्त रूप से डोर-टू-डोर जाकर रैयतों को नोटिस का तामिला कराएं तथा आवश्यक कागजात/अभिश्रव प्राप्त करें। पूरी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
दरियापुर अंचल के शेष रैयतों के भुगतान के संबंध में भी अंचलाधिकारी को मापी, नोटिस तामिला एवं अभिश्रव प्राप्त कर त्वरित भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, दीघा सेतु पुल संपर्क पथ के तीन पिलरों के पास स्थित संरचनाओं को हटाकर परियोजना का संपर्क स्थापित किया जाना है। इसके लिए यातायात को डायवर्ट करना आवश्यक होगा। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को समुचित ट्रैफिक प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि दीघा पुल पर लगभग एक किलोमीटर के डायवर्शन के दौरान सुदृढ़ एवं सुचारु यातायात व्यवस्था संचालित की जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ