Breaking News

शिक्षकों के समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी से मिले रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से कार्यालय – कक्ष में मिलकर उन्हें शिक्षकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावित ज्ञापन सौंपा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज द्वारा विगत महीने जिलाधिकारी से मिलकर बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में निलंबित शिक्षक, शिक्षिकाओं को निलंबन मुक्त करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, परंतु चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात भी उसपर समाधान नहीं हो सका था। शिक्षकों की समस्या के प्रति जागरूक होकर प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने एक बार फिर जिलाधिकारी महोदय से शिष्टाचार मुलाकात कर निलंबित शिक्षकों को निलंबन मुक्त कराने के संबंध में बात कही।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के सामान्य या अज्ञानता के कारण उल्लंघन के मामले में जो शिक्षक/शिक्षिका निलंबित है उन्हें उनपर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें निलंबन मुक्त करने की दिशा में शीघ्र यथोचित निर्णय लेने की कृपा की जाए। डॉ राहुल राज ने यह भी बताया कि विगत ग्रीष्मावकाश में गृह रक्षकों के शारीरिक दक्षता सक्षमता जाँच परीक्षा में संलग्न शारीरिक शिक्षकों के कई प्रयास के बाद भी अब तक उनके क्षतिपूरक अवकाश नहीं मिल पाया है जिसे विशेष रूप से संज्ञान में लेते हुए शारीरिक शिक्षकों को अवकाश में किये गए कार्यों के लिए क्षतिपूरक अवकाश देने के संबंध में शीघ्र निर्देश जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि दिव्यांग शिक्षकों को परिवहन भत्ता देने की स्वीकृति वित्त विभाग, पटना से मिलने एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने के बावजूद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

प्रखंड प्रमुख ने जिलाधिकारी को रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कर्मियों द्वारा की जा रही लापरवाही तथा बदहाल स्थिति से भी अवगत कराते हुए उसपर शीघ्र सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रखंड प्रमुख ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए भवदीय स्तर से उपरोक्त सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक साथियों के समस्या समाधान पर यथोचित निर्णय लेने की अपील की है। वही इन सभी मुद्दों को गंभीरता व प्राथमिकता के साथ लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज को आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही उपर्युक्त सभी के हित में सुनिश्चित कार्यवाही की जाएगी।।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें