Breaking News

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स.)। रंगों का पावन पर्व होली आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी और आपसी भाईचारे व ‘विकसित भारत’ के संकल्प का संदेश दिया है।

SHARDA
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा, “रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने होली को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सभ्यता की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने सभी से एक समावेशी, शांतिपूर्ण और विकसित भारत की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली को सकारात्मक सोच और नई शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने अपील की कि इस उत्सव की उमंग उन लोगों तक भी पहुंचाएं जो जरूरतमंद हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। हर तरफ बिखरे खुशियों के रंग हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नकारात्मकता के दहन का संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व द्वेष को मिटाकर जीवन में सुख-शांति लाए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने होली को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारे बहु-सांस्कृतिक समाज की विविधता में एकता और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी पहचान रही है।

केंद्रीय पर्यटन एवंं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसे ‘इंद्रधनुषीय संस्कृति’ का सद्भावनापूर्ण उत्सव बताते हुए देशवासियों के लिए खुशियों की कामना की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें