Breaking News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12 जून को मसूरी में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को करेंगे संबोधित

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

देहरादून, 11 जून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार, 12 जून को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 19 राज्यों से प्रोन्नत 97 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

SHARDA
विज्ञापन

ओम बिरला 12 जून को सुबह पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे

जनसंपर्क अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12 जून को सुबह पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं

गौरतलब है कि मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127 वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस पाठ्यक्रम में 19 राज्यों की सेवाओं से प्रोन्नत 97 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 73 पुरुष अधिकारी और 24 महिला अधिकारी हैं।

यह कार्यक्रम सात प्रमुख विषयगत स्तंभों और क्षेत्रीय अवगाहन पर आधारित है।

यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047 की राष्ट्रीय दृष्टि और ‘मिशन कर्मयोगी’ के रूपांतरणीय लक्ष्यों से प्रेरित होकर अधिकारियों को राज्य-स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय-स्तर की नेतृत्वकारी जिम्मेदारियों में सुगम रूपांतरण के एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य नीति निर्माण, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के लिए नैतिक, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवकों का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम सात प्रमुख विषयगत स्तंभों सुशासन, व्यक्तित्व विकास, सहयोगात्मक अधिगम, प्रौद्योगिकी, नेतृत्व अंतर्दृष्टि, उद्यमिता, और क्षेत्रीय अवगाहन पर आधारित है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें