Breaking News

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने माफी मांगी, कहा- अति उत्साह में प्रतिनिधि ने दी गलत जानकारी

2 Min Read

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ विवाद में फंसने के बाद गलगोटिया विश्वविद्यालय ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए अपने प्रतिनिधि पर सारा ठीकरा फोड़ दिया है। विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। साथ ही कहा कि आयोजकों की भावनाओं का आदर करते हुए हमने भारत मंडपम में मिला स्थान भी खाली कर दिया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एनके गौर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एक संस्थान के तौर पर गलत दावा करना हमारी कोई मंशा नहीं थी। हम पूरी तरह से शैक्षणिक पारदर्शिता और जिम्मेदारी से अपने काम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की एक प्रतिनिधि ने पवेलियन में गलत जानकारी थी। उसे प्रोडक्ट के तकनीकी उद्भव की जानकारी नहीं थी। अति उत्साह में उसने कैमरे के समक्ष इस तरह के दावे कर दिए जो की तथ्यात्मक रूप से गलत थे। हालांकि वे मीडिया से बातचीत करने के लिए विश्विद्यालय की ओर से अधिकृत नहीं थीं।

दरअसल, एक ‘रोबोटिक डॉग’ को अपना बताकर विश्विद्यालय की प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत की थी। हालांकि बाद में यह सामने आया था कि वह ‘रोबोटिक डॉग’ असल में चीनी कंपनी का है। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया यहां तक की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विवाद तब शुरू हुआ जब विश्वविद्यालय में संचार की एक प्राध्यापक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में ओरियन नामक एक ‘रोबोटिक डॉग’ को दिखाते हुए कहा था कि इसे गलगोटिया विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ने विकसित किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें