Breaking News

लल्लू मोड़ पर जलजमाव से राहगीर परेशान, अधूरे निर्माण और जलजमाव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

2 Min Read

स्थानीय वार्ड पार्षद ने नगर निगम व जिला प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की, निर्माण पूरा होने तक मिट्टी-बालू भरने का सुझाव

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र के भगवान बाजार थाना रोड स्थित लल्लू मोड़ पर जलजमाव के कारण प्रतिदिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन लल्लू मोड़ के समीप चौराहे का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसी स्थान पर पानी जमा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।

एकतरफा मार्ग से आने वाले ऑटो से बढ़ी परेशानी

प्रगति नगर (शिव बाजार) की ओर से एकतरफा यातायात व्यवस्था के तहत ऑटो इसी मार्ग से होकर लल्लू मोड़ पहुंचते हैं। जलजमाव और सड़क की स्थिति के कारण यहां वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौराहे पर जलजमाव के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।

DOON
विज्ञापन

कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है मार्ग

लल्लू मोड़ से होकर धर्मनाथ मंदिर, राजेंद्र महाविद्यालय, भगवान बाजार थाना, भगवान बाजार जंक्शन सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों तक आवागमन होता है। इसके अलावा क्षेत्र में कई प्रसिद्ध चिकित्सकों के क्लीनिक भी हैं। ऐसे में इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वार्ड पार्षद ने की समाधान की मांग

स्थानीय वार्ड पार्षद हेमंत कुमार ने नगर निगम और जिला प्रशासन से जलजमाव की समस्या का समुचित समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने तक लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था की जा सकती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक चौराहे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक जलजमाव वाले हिस्से में मिट्टी या बालू भरकर रास्ते को व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे लोगों को तत्काल राहत मिल सकती है और वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें