Chhapra: लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन, डिस्ट्रिक्ट 322E का 9वां इंस्टालेशन समारोह रविवार को होटल अमितांश, लाह बाजार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा, समर्पण और मानवता के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं लायंस परंपरा के अनुरूप किया गया। कार्यक्रम में जिला 322E के जिलापाल
संगीता नंदा, गीता शर्मा, पूर्व जिलापाल डॉ एस के पाण्डेय, प्रकाश नंदा, जोन एवं रीजन के पदाधिकारियों सहित लायंस एवं लियो सदस्यों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन आदित्य सोनी सहित नई टीम को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।
समारोह के दौरान क्लब की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों को समर्पित ‘एकलव्य’ स्मारिका का भी विमोचन किया गया, साथ ही लायंस ऑफ द ईयर कुंवर जायसवाल और लियो ऑफ द ईयर आशुतोष पाण्डेय को दिया गया।
लायंस अध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा कि लायंस क्लब और स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस के संयुक्त तत्वावधान में 11 बच्चियों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दिया जाएगा।
वही लायंस सचिव चंदन सिंह ने कहा कि लायंस क्लब के द्वारा परमानेंट प्रोजेक्ट के साथ शिक्षा, स्वास्थ और सामाजिक कार्य को प्राथमिक दिया जाएगा।
इस मौके पर लायंस गोविंद सोनी, मनीष कुमार, अमित सोनी, आशुतोष पाण्डेय, राहुल राज, अली अहमद आदि मौजूद थे।


















