Breaking News

नीना झा ने संभाला सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यभार

1 Min Read

Chhapra: उपनिदेशक जनसंपर्क, सारण प्रमंडल के पद पर नीना झा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिले में कार्यरत विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर परिचय साझा किया और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। इससे पूर्व विभागीय आदेश के तहत निवर्त्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार का स्थानांतरण हो गया, जिसके बाद उन्होंने नई पदाधिकारी को कार्यभार सौंपा।

पदभार सौंपने के बाद रविंद्र कुमार ने सारण की मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई पदाधिकारी नीना झा को भी सारण के मीडिया जगत से सदैव की भांति सहयोग मिलता रहेगा।

DOON
विज्ञापन

इस विशेष अवसर पर दीपक मिश्रा, विपिन कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
TAGGED:
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें