Breaking News

डबल डेकर निर्माण में तेजी के निर्देश, 24 घंटे तीन शिफ्ट में होगा काम

3 Min Read

Chhapra: डबल डेकर पुल के रामलीला मठिया, पुराने बस स्टैंड के समीप से भिखारी ठाकुर चौक तक पूरे निर्माण क्षेत्र का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा दिन-रात 24 घंटे तीन शिफ्ट में कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिकों एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर दोनों तरफ की सड़क, ड्रेनेज, गोलंबर, क्लिपिंग, बाइंडिंग एवं कंक्रीट सहित सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। जलजमाव वाले स्थानों पर तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने तथा आवश्यकतानुसार ड्रेनेज की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने मौना चौक से मेवालाल चौक तक भी दिन-रात कार्य कराकर निर्माण पूरा कराने को कहा।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अभियंताओं की गठित टीम द्वारा निर्माण कार्यों का निरंतर निरीक्षण कर प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जलजमाव वाले क्षेत्रों में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, कच्चे कटाव को पुनः दुरुस्त करने तथा जहां नाला निर्माण नहीं हुआ है, वहां छोटे पंप लगाकर जलजमाव की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने डंपिंग कार्य के लिए आवश्यक वाहन की व्यवस्था करने को भी कहा। परियोजना निदेशक को एयरपोर्ट से मिट्टी हटाने का कार्य एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

भिखारी ठाकुर चौक के समीप नील कोठी में लगभग 50 दुकानों के अतिक्रमण के संबंध में जिलाधिकारी ने सदर अंचलाधिकारी को नोटिस निर्गत कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी को डबल डेकर निर्माण के कारण संभावित यातायात व्यवधान को देखते हुए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।

निरीक्षण के अंतिम चरण में जिला पदाधिकारी ने पुलिस लाइन परिसर का भी जायजा लिया। जलजमाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने नगर आयुक्त को तत्काल छोटे पंप लगाने तथा जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना के अंतर्गत छोटी-छोटी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति हेतु भेजने को कहा, ताकि नालियों एवं सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जा सके। बाद में बड़े कामों एवं व्यापक योजनाओं पर भी कार्य करने का निर्देश दिया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें