Breaking News

DUSU Election | ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पद बरकरार रखे, उपाध्यक्ष निर्दलीय के खाते में

2 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने पिछले साल की तरह अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी हुए।चुनाव के शनिवार को घोषित परिणामों के अनुसार, अभाविप के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर 24,576 वोट हासिल कर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोटों के मुकाबले 2,053 वोट से हराया। अभाविप की रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर अभाविप के इशु मौर्य (16,910) को हराया। इस तरह एनएसयूआई, जिसने 2025 में उपाध्यक्ष पद जीता था, इस बार चारों प्रमुख पदों में से किसी पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।सचिव पद पर रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभाविप के लक्ष्यराज सिंह ने 16,615 वोट हासिल किए और एससीएस के विशेष यादव को 15,778 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर महज 837 वोट रहा।इस तरह डूसू के चार प्रमुख पदों में अभाविप को तीन, निर्दलीय उम्मीदवार को एक पद मिला, जबकि एनएसयूआई का खाता नहीं खुल सका।

DOON
विज्ञापन

इस वर्ष डूसू चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक है।अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डबास ने छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरे वर्ष उनके लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रत्येक पीजी और छात्रावास का सुरक्षा ऑडिट कराना होगी, ताकि भविष्य में सत्य निकेतन जैसी घटना न हो।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

संयुक्त सचिव निर्वाचित लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि अभाविप ने 12 साल बाद राजस्थान से किसी उम्मीदवार को मौका दिया और राजस्थान के विद्यार्थियों तथा सहपाठियों के समर्थन से उन्हें जीत मिली।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सचिव रिया छावड़ी ने जीत पर खुशी जताते हुए संगठन, विद्यार्थियों, टीम और परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें